टूंडला: फिरोजाबाद रोड स्थित एक्सईएन कार्यालय पर गढ़ी धर्मी के लोगों ने ट्रांसफार्मर फुंकने को लेकर किया प्रदर्शन
थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव गढ़ी धर्मी के ग्रामीण मंगलवार को फिरोजाबाद रोड स्थित एक्सईएन कार्यालय पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने ट्रांसफार्मर फुंकने की वजह से बिजली की समस्या को लेकर खाली बर्तन रखकर प्रदर्शन किया।