कोतमा: बिजुरी में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल स्रोत स्वच्छता अभियान चलाया गया
Kotma, Anuppur | Apr 7, 2026 मंगलवार 3:00 बजे बिजुरी नगर के विभिन्न तालाबों एवं जल स्रोतों में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत स्वच्छता का कार्य करते हुए नदी एवं तालाब तथा जल स्रोतों में व्याप्त गंदगी को दूर किया गया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष सहबिन पनिका उपाध्यक्ष प्रीति सतीश शर्मा लोगों से अपील करते हुए कहा कि जल स्रोतों को स्वच्छ तथा निर्मल बनाएं।