जमुई: सदर अस्पताल में जर्जर पानी टैंक तोड़ने के दौरान मलवा गिरने से सीटी स्कैन सेंटर 4 घंटे रहा बाधित
Jamui, Jamui | May 15, 2026 पीएचईडी विभाग द्वारा वर्षों पूर्व निर्माण कराए गए विशाल पानी टैंक की जर्जर स्थिति को देखते हुए तोड़ने के दौरान शुक्रवार की दोपहर करीब 12:30 बजे एक विशाल मालवा सिटी स्कैन सेंटर के पास ही गिर गया । जिससे सीटी स्कैन मशीन में टेक्निकल प्रॉब्लम आने की वजह से पूरी तरह सीटी स्कैन का कार्य ठप हो गया और सिटी स्कैन सेंटर में लगा दो एसी भी क्षतिग्रस्त हो गया।