राजपुर: बक्सर पुलिस का विशेष अभियान: हत्या के प्रयास के 2 आरोपी समेत 13 गिरफ्तार, 25.125 लीटर विदेशी शराब बरामद
Rajpur, Buxar | Jul 2, 2026 बक्सर पुलिस द्वारा जिले में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 1 जुलाई को विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। हत्या के प्रयास के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।