शिवपुरी नगर: अमरपुर के ग्रामीण वादा खिलाफी से नाराज़, विधायक-सांसद पर अनदेखी का आरोप, 3 महीने में समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी
शिवपुरी जिले के जनपद पंचायत कोलारस की ग्राम पंचायत कुम्हरौआ के अंतर्गत आने वाले ग्राम अमरपुर के ग्रामीणों का सब्र अब जवाब दे गया है। मंगलवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण जनसुनवाई में कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपनी मूलभूत समस्याओं को लेकर कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि तीन महीने में उनकी मांगे पूरी नहीं हुईं, नहीं हुई तो धरना देंगे।