चंदौली: चंदौली पुलिस की कार्रवाई, चंदौली बाजार समीप हाईवे पर बोलेरो में लादे गए 4 गोवंश बरामद, 1 तस्कर गिरफ्तार
गोवंश तस्करी पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चंदौली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। सोमवार शाम थाना चंदौली की पुलिस टीम ने हाइवे पर चेकिंग के दौरान एक बोलेरो वाहन से क्रूरतापूर्वकर लादकर ले जा रहे चार गोवंश बरामद किए, साथ ही एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर राजेश शाह बिहार के कैमूर जिला के छाता गांव का निवासी हैं।