चंदौली: चंदौली में बढ़ते अपराध पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीण महिलाओं ने चौकी घेरकर किया विरोध
चंदौली जनपद में लगातार बढ़ रहे अपराधों के खिलाफ सोमवार दोपहर ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आया। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के जलीलपुर पुलिस चौकी के मढ़िया इलाके में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और स्थानीय लोग पहुंचकर चौकी का घेराव करने लगे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि दवक व्यापारी हत्याकांड के बाद रोहित साहनी की संदिग्ध मौत पूरे क्षेत्र को दहला दिया है।