चंदौली: कलेक्ट्रेट सभागार में ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सहकारिता हेतु एक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ
इंदिरा गांधी सहकारी प्रबंध संस्थान लखनऊ के तत्वाधान में कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार शाम "सहकार से समृद्धि" संकल्प को साकार करने हेतु एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें नवगठित MPACS समितियों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सत्र संयोजक अभिषेक तिवारी द्वारा सहकारिता की भावना, DPR-BDP की महत्ता व नवाचार आधारित व्यवसाय मॉडल पर चर्चा हुई।