सहारनपुर: कोतवाली नगर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में फरार आरोपी को नूरबस्ती से किया गिरफ्तार, अदालत से जारी हुए थे
सहारनपुर की कोतवाली नगर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के पुराने मामले में वांछित चल रहे एक वारंटी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नूरबस्ती निवासी शाहरुख उर्फ शारिक उर्फ गड़बड़ पुत्र नौशाद के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे सोमवार दोपहर तीन बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर नूरबस्ती इलाके से पकड़ा है। आरोपी शाहरुख के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज है।