डिंडौरी: करंजिया ब्लॉक के खाद्य प्रतिष्ठानों, रेस्टोरेंट, होटल एवं गला दुकानों का खाद्य विभाग के अधिकारियों ने किया निरीक्षण
करंजिया ब्लॉक के रेस्टोरेंट, होटल एवं गल्ला दुकानों का खाद्य विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने निरीक्षण करते हुए एक्सपायरी डेट के खाद्य सामग्रियों को मौके पर नष्ट करवाया और जांच को लेकर सैंपल लिए। खाद विभाग ने शुक्रवार दोपहर 3:00 जानकारी देते हुए बताया कि अमरकंटक रोड स्थित रेस्टोरेंट, कैफे और पाटनगढ़ स्थित रेस्टोरेंट में अनियमितता पाए जाने पर नोटिस जारी किया।