विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ में सात दशक पुराना विस्थापितों का म्यूटेशन मामला सुलझा, शुरू हुई प्रक्रिया
विष्णुगढ़ में सात दशक पुराना विस्थापितों का म्यूटेशन मामला सुलझा, प्रक्रिया शुरू। दामोदर घाटी निगम के विस्थापितों और बनासो के पुनर्वासित ग्रामीणों के लिए एक ऐतिहासिक सफलता की खबर है। विष्णुगढ़ अंचल अधिकारी के कार्यालय कक्ष में आयोजित एक महत्वपूर्ण त्रिपक्षीय बैठक के बाद सात दशक से लंबित म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) की प्रक्रिया आखिरकार शुरू कर दी गई है।