लातेहार: मतदान केंद्रों पर न्यूनतम मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश, उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने जारी किए निर्देश
उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव की संयुक्त अध्यक्षता मे बुधवार की दोपहर बाद करीब तीन बजे समाहरणालय स्थित कार्यालय मे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से क्लस्टर एवं मतदान केंद्रों पर न्यूनतम मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुचारु रुप से होने से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया।