जमुई: घनवेरिया के पास तेज रफ्तार का कहर: सड़क हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल, खैरा पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
Jamui, Jamui | May 25, 2026 खैरा थाना क्षेत्र के घनवेरिया के पास सोमवार की सुबह करीब 10 बजे हुए सड़क हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची खैरा थाना पुलिस ने घायल महिला को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल महिला की पहचान घनवेरिया गांव निवासी उर्मिला देवी के रूप में की गई है