ऊंचाहार: रामचंद्रपुर से कथा स्थल तक मंत्री मनोज कुमार पांडेय के सानिध्य में निकाली गई भव्य कलश यात्रा
ऊँचाहार क्षेत्र के चड़रई टोल प्लाजा के पास मंत्री मनोज कुमार पांडेय द्वारा शिवमहापुराण कथा का आयोजन शुक्रवार से किया जा रहा है।अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक प्रदीप मिश्र के मुखरबिंद से कथा का वर्णन किया जायेगा।कथा से एक दिन पूर्व मंत्री मनोज कुमार पांडेय के सानिध्य में रामचंद्रपुर लखपेड़ाबाग से कथा स्थल तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई।जिसमें हजारों महिलाओं ने शिरकत की।