सुजानगढ़: भोजलाई बास में प्रधान संतोष मेघवाल का अभिनंदन, विकास कार्यों पर जताया आभार
सुजानगढ़, 7 जुलाई। भोजलाई बास में मंगलवार को प्रधान संतोष मेघवाल के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। ओमप्रकाश बोहरा और निवर्तमान वार्ड पार्षद मीनाक्षी स्वामी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं एवं क्षेत्रवासियों ने उनका सादगीपूर्ण स्वागत किया।