अशोक नगर: कडेसरा गांव में शौच के लिए जा रही बुजुर्ग महिला पर लकड़बग्घे का हमला, हालत गंभीर
अशोकनगर जिले के कडेसरा गांव में शौच के लिए जा रही एक महिला पर लकड़बग्घा ने हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मिली जानकारी के अनुसार कडेसरा निवासी गुड्डी पति कन्हैया राम शाक्य उम्र 60 वर्ष सोमवार को सुबह 6:00 बजे अपने घर से कुछ दूरी पर शौच के लिए जा रही थी। इसी दौरान अचानक से महिला पर लकड़बग्घा ने हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गई।