बक्सर: पशुपालन विभाग: डीएम ने की समीक्षा बैठक, जिला पशुपालन पदाधिकारी को कारण बताओ नोटिस, वेतन स्थगित
Buxar, Buxar | May 26, 2025 डीएम अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता मे पशुपालन एवं मत्स्य विभाग की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित कार्यालय कक्ष में सोमवार को 3:00 की गई. जिला पशुपालन पदाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में विभाग द्वारा समेकित मुर्गी विकास योजना अंतर्गत 3000 क्षमता का ब्रायलर मुर्गी फार्म एवं 5000 एवं 10,000 क्षमता का लेयर मुर्गी फर्म योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है.