बक्सर: शहर समेत ग्रामीण इलाकों में सुहागन महिलाओं ने रखा वट सावित्री व्रत
Buxar, Buxar | May 26, 2025 ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि के दिन जिले में वट सावित्री व्रत श्रद्धा व विश्वास के साथ मनाया गया। सुबह से हीं शहर समेत ग्रामीण इलाकों में 16 श्रृंगार से परिपूर्ण होकर सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा की। मान्यता है कि इस व्रत का महत्व करवा चौथ जैसा हीं है। सुबह से हीं व्रत की तैयारी में महिलाएं लगी हुई थी।