गड़हनी: आरा सांसद ने गड़हनी में किया जनसंवाद, सांसद ने समाधान का भरोसा दिया
आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने बुधवार शाम 3 बजे गड़हनी के जनता के बीच जनसंवाद कार्यक्रम किया। जनसंवाद कार्यक्रम में जनता ने बिजली, खाद, शिक्षा, सड़क सहित कई समस्याओं को रखा। सांसद ने कहा कि मैं इस समस्याओं पर संबंधित पदाधिकारियों से बात करूंगा और समाधान कराने की प्रयास करूंगा। साथ ही कहा कि मैं हमेशा संसद में क्षेत्र के मुद्दों को उठाते रहे है और आगे भी उठाऊंगा।