सूरतगढ़: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर चार साल तक किया शोषण, केस दर्ज
सूरतगढ़ के सिटी थाने में 27 वर्षीय एक युवती ने लालगढ़िया निवासी युवक पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि आरोपी ने जन्मदिन के बहाने कमरे पर बुलाकर नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। शादी का झांसा देकर चार साल तक शोषण करता रहा। पुलिस ने शनिवार दोपहर बताया कि तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।