सूरतगढ़ की सदर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को 6.12 ग्राम अवैध मादक पदार्थ चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई को गश्त के दौरान रोही केंद्रीय राज्य कृषि फार्म के पास अंजाम दिया। पुलिस से शुक्रवार शाम इस संबंध में जानकारी मिली। बताया कि पकड़ा गया आरोपी जैतसर के गांव 1 LC का निवासी सुरेंद्र कुमार है। जिस पर एनडीपीएस एक्ट मे मामला दर्ज किया गया है।