सीकरी: सीकरी के गांव टट्टा का बास में बेखौफ बदमाशों ने 55 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति की हत्या की, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल
सीकरी थाना क्षेत्र के गांव टट्टा का बास में 55 वर्षीय अधेड़ की बेखौफ बदमाशों ने हत्या कर दी। कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं सीकरी थाना क्षेत्र के महज 72 घंटे के भीतर हत्या की दूसरी वारदात ने इलाके को दहशत में डाल दिया है। मृतक की पहचान इसूब मेव के रूप में हुई है जिसका लहुलुहान शव उसी की दुकान के बाहर पड़ा मिला सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।