सीईओ जिला पंचायत ने स्कूलों और पंचायत भवनों का किया निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत दीनपुरा और देहरा पाई गई बंद
सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक व पीसीओ को दिया नोटिस
माध्यमिक विद्यालय भीमपुरा में अनुपस्थित शिक्षक को नोटिस जारी
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड श्री वीर सिंह चौहान ने आज सुबह 11.00 बजे ग्राम पंचायत दीनपुरा का आकस्मिक निरीक्षण कर सरकारी कार्यों पर सख्त रुख अपनाया। निरीक्षण के दौरान पंचायत भवन बंद पाया गया, जिसके कारण संबंधित सचिव, ग्राम रोजगार सहायक व सरपंच को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। तत्पश्चात 11.30 बजे माध्यमिक विद्यालय भीमपुरा का निरीक्षण किया गया, जहाँ चार शिक्षकों में से तीन उपस्थित रहे और एक अनुपस्थित पाया गया, अनुपस्थित शिक्षक को कारण बताओ नोटिस दिया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में किसी भी विद्यार्थी की उपस्थिति नहीं मिली, जिस कारण अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों की उपस्थिति बढ़ाएं तथा दो दिन में शाला परिसर की साफ-सफाई सुनिश्चित कराने और वृक्षारोपण करवाने के आदेश दिए।
सीईओ जिला पंचायत भिण्ड श्री चौहान ने अटेर में ग्राम खरिका एवं चौम्हो में मां की बगिया का भी निरीक्षण किया। साथ ही निर्माणाधीन पंचायत भवन अटेर का निरीक्षण कर कड़ी निगरानी के साथ गुणवत्ता पूर्ण और समय पर निर्माण कराने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने हाईस्कूल देहरा का निरीक्षण किया तथा निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों की कॉपियों की जांच की। शिक्षकों को नियमित रूप से कॉपियाँ जाँचने, गलतियाँ सुधारवाने तथा बच्चों की हैंडराइटिंग सुधारने के निर्देश दिए। स्कूल के खाली परिसर में वृक्षारोपण कराने का भी आदेश दिया।
सीईओ जिला पंचायत भिण्ड श्री वीरसिंह चौहान के निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत देहरा बंद पाई गई। जिस कारण संबंधित सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक व पीसीओ को नोटिस जारी कर कहा गया कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
सीईओ जिला पंचायत ने खरिका में नलजल योजना के कार्यों का निरीक्षण कर समय-सीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्पष्ट संदेश दिया कि शिक्षा व विकास कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता व जिम्मेदारी अनिवार्य है तथा समयबद्ध कार्यान्वयन के लिए समुचित कार्रवाई होगी।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
#भिण्ड
#Bhind
Bhind, Madhya Pradesh | Jul 23, 2026