Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
image
image

सीईओ जिला पंचायत ने स्कूलों और पंचायत भवनों का किया निरीक्षण निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत दीनपुरा और देहरा पाई गई बंद सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक व पीसीओ को दिया नोटिस माध्यमिक विद्यालय भीमपुरा में अनुपस्थित शिक्षक को नोटिस जारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड श्री वीर सिंह चौहान ने आज सुबह 11.00 बजे ग्राम पंचायत दीनपुरा का आकस्मिक निरीक्षण कर सरकारी कार्यों पर सख्त रुख अपनाया। निरीक्षण के दौरान पंचायत भवन बंद पाया गया, जिसके कारण संबंधित सचिव, ग्राम रोजगार सहायक व सरपंच को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। तत्पश्चात 11.30 बजे माध्यमिक विद्यालय भीमपुरा का निरीक्षण किया गया, जहाँ चार शिक्षकों में से तीन उपस्थित रहे और एक अनुपस्थित पाया गया, अनुपस्थित शिक्षक को कारण बताओ नोटिस दिया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में किसी भी विद्यार्थी की उपस्थिति नहीं मिली, जिस कारण अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों की उपस्थिति बढ़ाएं तथा दो दिन में शाला परिसर की साफ-सफाई सुनिश्चित कराने और वृक्षारोपण करवाने के आदेश दिए। सीईओ जिला पंचायत भिण्ड श्री चौहान ने अटेर में ग्राम खरिका एवं चौम्हो में मां की बगिया का भी निरीक्षण किया। साथ ही निर्माणाधीन पंचायत भवन अटेर का निरीक्षण कर कड़ी निगरानी के साथ गुणवत्ता पूर्ण और समय पर निर्माण कराने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने हाईस्कूल देहरा का निरीक्षण किया तथा निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों की कॉपियों की जांच की। शिक्षकों को नियमित रूप से कॉपियाँ जाँचने, गलतियाँ सुधारवाने तथा बच्चों की हैंडराइटिंग सुधारने के निर्देश दिए। स्कूल के खाली परिसर में वृक्षारोपण कराने का भी आदेश दिया। सीईओ जिला पंचायत भिण्ड श्री वीरसिंह चौहान के निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत देहरा बंद पाई गई। जिस कारण संबंधित सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक व पीसीओ को नोटिस जारी कर कहा गया कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। सीईओ जिला पंचायत ने खरिका में नलजल योजना के कार्यों का निरीक्षण कर समय-सीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्पष्ट संदेश दिया कि शिक्षा व विकास कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता व जिम्मेदारी अनिवार्य है तथा समयबद्ध कार्यान्वयन के लिए समुचित कार्रवाई होगी। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh #भिण्ड #Bhind

1 views | Bhind, Madhya Pradesh | Jul 23, 2026

MORE NEWS

जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद गिरफ्तार छात्रों के समर्थन में थाने पहुंचे अरविंद केजरीवाल, सियासत गरम!
#ArvindKejriwal #JantarMantar #StudentsProtest #StudentRights #DelhiPolice #JusticeForStudents #AAP #BreakingNews #PoliticalNews #ViralNews #IndiaNews #TrendingNow #Delhi #Protest #YouthVoice

जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद गिरफ्तार छात्रों के समर्थन में थाने पहुंचे अरविंद केजरीवाल, सियासत गरम! #ArvindKejriwal #JantarMantar #StudentsProtest #StudentRights #DelhiPolice #JusticeForStudents #AAP #BreakingNews #PoliticalNews #ViralNews #IndiaNews #TrendingNow #Delhi #Protest #YouthVoice

Bhind Nagar, Bhind | Jul 23, 2026

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सघन जांच अभियान लगातार जारी

पांच दुग्ध व्यापारियों से नमूने लेकर जांच वास्ते भोपाल भेजे

कलेक्टर भिण्ड के आदेशानुसार जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिये खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सघन जांच अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में विशेष जांच अभियान के तहत आज खाद्य सुरक्षा अधिकारी कु. रेखा सोनी एवं श्रीमती किरण सेंगर द्वारा दुग्ध व्यापारियों से नमूने लेकर जांच वास्ते भोपाल भेजे गये।
जिसमें प्रो. केशव सिंह भदौरिया फर्म- केशव मिल्क कलेक्शन एवं ट्रांसपोर्टेशन से दूध के तीन नमूने, दूध विक्रेता सामंत सिंह, गोरमी के दुग्ध वाहन क्रमांक एमपी 07 जीए 8533 से दूध के तीन नमूने, फर्म- सतीश डेयरी गोरमी के दुग्ध वाहन क्रमांक एमपी 30 जी 1457 से दूध के तीन नमूने, फर्म- सुल्तान डेयरी प्रो. सुल्तान सिंह फूप के दूध टेंकर क्रमांक यूपी 75 ई 9321 से दूध का नमूना, फर्म- वीआरएस फूड लिमि. मिल्क चिलिंग सेंटर फूप से दूध का नमूना लिया गया।
जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के तहत वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
#भिण्ड
#Bhind

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सघन जांच अभियान लगातार जारी पांच दुग्ध व्यापारियों से नमूने लेकर जांच वास्ते भोपाल भेजे कलेक्टर भिण्ड के आदेशानुसार जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिये खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सघन जांच अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में विशेष जांच अभियान के तहत आज खाद्य सुरक्षा अधिकारी कु. रेखा सोनी एवं श्रीमती किरण सेंगर द्वारा दुग्ध व्यापारियों से नमूने लेकर जांच वास्ते भोपाल भेजे गये। जिसमें प्रो. केशव सिंह भदौरिया फर्म- केशव मिल्क कलेक्शन एवं ट्रांसपोर्टेशन से दूध के तीन नमूने, दूध विक्रेता सामंत सिंह, गोरमी के दुग्ध वाहन क्रमांक एमपी 07 जीए 8533 से दूध के तीन नमूने, फर्म- सतीश डेयरी गोरमी के दुग्ध वाहन क्रमांक एमपी 30 जी 1457 से दूध के तीन नमूने, फर्म- सुल्तान डेयरी प्रो. सुल्तान सिंह फूप के दूध टेंकर क्रमांक यूपी 75 ई 9321 से दूध का नमूना, फर्म- वीआरएस फूड लिमि. मिल्क चिलिंग सेंटर फूप से दूध का नमूना लिया गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के तहत वैधानिक कार्यवाही की जावेगी। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP Directorate of Health Services, Madhya Pradesh #भिण्ड #Bhind

Bhind, Madhya Pradesh | Jul 23, 2026

युवा संगम रोजगार मेला में 174 आवेदकों का हुआ प्राथमिक चयन

मेले में कुल 189 युवाओं ने कराया था पंजीयन

मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन भिण्ड एवं जिला रोजगार कार्यालय भिण्ड, आई०टी०आई० भिण्ड तथा जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भिण्ड के द्वारा युवा संगम (रोजगार मेला, अप्रेंटिस मेला तथा स्वरोजगार) मेला का आयोजन आज शासकीय एम०जे०एस० महाविद्यालय भिण्ड में किया गया। युवा संगम रोजगार मेले में कुल 189 आकांक्षी युवाओं ने पंजीयन कराया। जिसमें 10 कम्पनियों के द्वारा 174 आवेदकों का प्राथमिक चयन किया गया।

इस दौरान एक्सिस बैंक गुड़गांव द्वारा 31, पेथर विस्टा डाट काम भिण्ड द्वारा 11, अग्नि स्टोका ग्वालियर द्वारा 14, क्विक आईटी सेलूसन ग्वालियर द्वारा 19, ग्रेड अग्रेनिस डायमंड सागर द्वारा 09, चेटमेड सिक्योरिटी गुजरात द्वारा 31, एल.आई.सी. भिण्ड द्वारा 16, जॉब फेयर न्यू डॉट कॉम भिण्ड द्वारा 23, विराट वायो प्लांट गुजरात द्वारा 12, महिंद्रा ट्रैक्टर कौशल विकास केन्द्र ग्वालियर द्वारा 08 आवेदकों का प्राथमिक चयन किया गया।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Department of Skill Development, Madhya Pradesh
#भिण्ड
#Bhind

युवा संगम रोजगार मेला में 174 आवेदकों का हुआ प्राथमिक चयन मेले में कुल 189 युवाओं ने कराया था पंजीयन मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन भिण्ड एवं जिला रोजगार कार्यालय भिण्ड, आई०टी०आई० भिण्ड तथा जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भिण्ड के द्वारा युवा संगम (रोजगार मेला, अप्रेंटिस मेला तथा स्वरोजगार) मेला का आयोजन आज शासकीय एम०जे०एस० महाविद्यालय भिण्ड में किया गया। युवा संगम रोजगार मेले में कुल 189 आकांक्षी युवाओं ने पंजीयन कराया। जिसमें 10 कम्पनियों के द्वारा 174 आवेदकों का प्राथमिक चयन किया गया। इस दौरान एक्सिस बैंक गुड़गांव द्वारा 31, पेथर विस्टा डाट काम भिण्ड द्वारा 11, अग्नि स्टोका ग्वालियर द्वारा 14, क्विक आईटी सेलूसन ग्वालियर द्वारा 19, ग्रेड अग्रेनिस डायमंड सागर द्वारा 09, चेटमेड सिक्योरिटी गुजरात द्वारा 31, एल.आई.सी. भिण्ड द्वारा 16, जॉब फेयर न्यू डॉट कॉम भिण्ड द्वारा 23, विराट वायो प्लांट गुजरात द्वारा 12, महिंद्रा ट्रैक्टर कौशल विकास केन्द्र ग्वालियर द्वारा 08 आवेदकों का प्राथमिक चयन किया गया। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP Department of Skill Development, Madhya Pradesh #भिण्ड #Bhind

Bhind, Madhya Pradesh | Jul 23, 2026

प्रेस नोट 

 *नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत किया गया , क्विज प्रतियोगिता का आयोजन* 

 *मानव श्रृंखला बनाकर दिलाई गई शपथ* 

श्री रामजीलाल हाई सेकेंडरी स्कूल में हुआ कार्यक्रम का आयोजन 

 *एसडीपी महोदय मेहगांव संजय कोच्छा जी* ,उप निरीक्षक विवेक शर्मा, प्रधान आरक्षक सत्येंद्र आरक्षक शिवकुमार तथा हेमंत द्वारा विद्यालय में नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत क्विज प्रतियोगिता कराई गई तथा नशे के दुष्परिणामों के बारे में भी विस्तार से बताया गया ।

स्कूल संचालक प्रहलाद शर्मा, प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र सिंह ,शिक्षक y s चौहान , मधुसूदन जी भी उपस्थित रहे

एसडीओपी मेहगांव संजय कोच्छा जी द्वारा विद्यार्थियों पुलिस स्टाफ तथा शिक्षकों के साथ मानव श्रृंखला बनाकर सभी को नशे से दूर रहने हेतु शपथ दिलाई गई । #bhind #datia #vairalvideo #ब्रेकिंग #BhindNews #CMMadhyaPradesh

प्रेस नोट *नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत किया गया , क्विज प्रतियोगिता का आयोजन* *मानव श्रृंखला बनाकर दिलाई गई शपथ* श्री रामजीलाल हाई सेकेंडरी स्कूल में हुआ कार्यक्रम का आयोजन *एसडीपी महोदय मेहगांव संजय कोच्छा जी* ,उप निरीक्षक विवेक शर्मा, प्रधान आरक्षक सत्येंद्र आरक्षक शिवकुमार तथा हेमंत द्वारा विद्यालय में नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत क्विज प्रतियोगिता कराई गई तथा नशे के दुष्परिणामों के बारे में भी विस्तार से बताया गया । स्कूल संचालक प्रहलाद शर्मा, प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र सिंह ,शिक्षक y s चौहान , मधुसूदन जी भी उपस्थित रहे एसडीओपी मेहगांव संजय कोच्छा जी द्वारा विद्यार्थियों पुलिस स्टाफ तथा शिक्षकों के साथ मानव श्रृंखला बनाकर सभी को नशे से दूर रहने हेतु शपथ दिलाई गई । #bhind #datia #vairalvideo #ब्रेकिंग #BhindNews #CMMadhyaPradesh

Bhind Nagar, Bhind | Jul 23, 2026