सरीला: चिकासी थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला ने युवक पर हाथ पकड़ने और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया, मुकदमा हुआ दर्ज
हमीरपुर जनपद में चिकासी थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने अपने गांव के ही निवासी एक युवक पर जबरन उसका हाथ पकड़ने तथा विरोध करने पर उसके साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने सहित उसकी फोटो वायरल करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने चिकासी थाने में लिखित तहरीर देकर आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।