थराली: वन भूमि में निवासरत लोगों को बेदखली के नोटिस के विरोध में थराली में ग्रामीणों का धरना रविवार को भी जारी रहा
वन विभाग की ओर से बनभूमि में लम्बे समय से निवासरत लोगों को वेदखली के नोटिस के विरोध में विकासखंड थराली तथा देवाल के प्रभावितो ने मालिकाना हक की मांग को लेकर आंदोलन 20 वे दिन भी जारी रहा, रविवार 12 बजे ग्रामीणों ने बताया की आपदाओ मे वेघर हुए लोग 50 वर्षों से अधिक समय से यहां पर रह रहे हैं जिसमे अधिकतर लोगों द्वारा अपना पक्का मकान गौशाला बनाया हुआ है।