टीकमगढ़: टीकमगढ़: कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय की अध्यक्षता में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक आयोजित
कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित मिशन वात्सल्य योजनांतर्गत बाल संरक्षण सेवाओं, बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा तथा विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय स्थापित कर बाल हितैषी वातावरण तैयार करने संबंधी विषयों पर विस्तृत समीक्षा की गई