बेल्थरा रोड: पड़री मोड़ के पास ट्रक से टकराई कार, महिला समेत 6 लोग हुए जख्मी
क्षेत्र के पड़री मोड़ के पास गुरुवार को तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। जिससे कार सवार महिला समेत सहित छः लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों में कार सवार मिथिलेश राय 50 वर्ष, रिंकी देवी 45 वर्ष, दिनेश सिंह 50 वर्ष, युवराज कुमार, राजनंदनी कुमारी एवं सुगंती देवी 50 वर्ष शामिल है।