बेल्थरा रोड: रामनवमी से शुरू होगा सोनाडीह मेला, चरखी झूला लगने लगा, 6 अप्रैल से 22 तक चलेगा मेला, लगेगी 2000 दुकानें
बेल्थरारोड तहसील क्षेत्र के विख्यात सोनाडीह मंदिर के पास रा से लगने वाला ऐतिहासिक सोनाडीह मेला आगामी 6 अप्रैल से शुरू होगा। जो आगामी 22 अप्रैल तक चलेगा। चैत्र नवरात्र के रामनवमी से पूर्णिमा तक मेला सबब पर रहता है। मेला के लिए अभी से ही विशाल चरखी, झूला, मौत का कुआं, जादू, ड्रैगन, मैजिक शो, म्यूजियम, ब्रेक डांस लग रहा है।