बेल्थरा रोड: 29 एवं 30 मार्च को बेल्थरारोड में दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक नहीं रहेगी बिजली, विभाग ने जारी की सूचना
बिजनेस प्लान 2023-24 अन्तर्गत विद्युत लाईन सुदृढ़ीकरण के कार्य के लिए बेल्थरारोड तहसील क्षेत्र में दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने शुक्रवार को बताया कि विद्युत वितरण उपखण्ड द्वितीय-बेल्थरारोड, बलिया के अन्तर्गत 33/11 के.वी. विद्युत उपकेन्द्र बेल्थरारोड तहसील के क्षेत्र के सभी फीडरो का मुख्य विद्युत आपूर्ति शटडाउन रहेगा।