बेल्थरा रोड: बेल्थरारोड तहसील में मुस्लिम अधिवक्ताओं ने मुस्लिम लॉ के खिलाफ बांधी काली पट्टी
मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के आह्वान पर बेल्थरारोड तहसील के मुस्लिम अधिवक्ताओं ने अलविदा जुमे की नमाज से पहले दोपहर 1 बजे के आसपास काली पट्टी बांधा और विरोध जताया। तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन अध्यक्ष शौकत अली के नेतृत्व में तहसील अधिवक्ता भवन के पास अधिवक्ताओं ने एकजुटता के साथ वक्फ संशोधन विधेयक 2024 के खिलाफ काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।