मधेपुरा जिले के कुमारखंड थाना क्षेत्र रोता शिव मंदिर के समीप कुमारखंड से रानी पट्टी जानेवाली मुख्य मार्ग पर रविवार को शाम करीब साढ़े पांच बजे दो बाइक के आमने सामने की टक्कड़ में एक बाइक चालक घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने आनन फनान में इलाज के लिए सीएचसी कुमारखंड में भर्ती कराया।जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक नवीन भारती द्वारा इलाज किया गया।