गोंडा: तरबगंज: खरगूपुर थानाक्षेत्र के एक गांव की किशोरी लापता, पिता ने अपहरण का नामजद मुकदमा दर्ज कराया
Gonda, Gonda | May 1, 2025 खरगूपुर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासिनी किशोरी के लापता होने पर पिता ने माजरा के चौकियन पुरवा निवासी छोटू दुबे पर किशोरी के अपहरण का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। प्रभारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बुधवार शाम 4 बजे बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी युवक के साथ किशोरी की खोज की जा रही है।