गोंडा: SP ने डायल 112 के 10 नए दो पहिया वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, अपराध नियंत्रण में मिलेगी मदद
Gonda, Gonda | Apr 30, 2025 एसपी विनीत जायसवाल ने बुधवार दोपहर 12:00 बजे पुलिस ऑफिस से अपराध नियंत्रण और प्रभावी पेट्रोलिंग हेतु डायल 112 मुख्यालय से जनपद को प्राप्त नए 10 दो पहिया मोटरसाइकिल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है,SP ने बताया कि इस 10 नए दो पहिया वाहन से जिले में अपराध नियंत्रण और प्रभावी पेट्रोलिंग में मदद मिलेगी, इस दौरान सीओ सिटी आनंद राय और डायल 112 प्रभारी मौजूद थे।