भोरे: भोरे थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित, दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील
भोरे थाना परिसर में शनिवार की दोपहर 2:00 बजे आगामी दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता इंस्पेक्टर राधा मोहन पंडित ने की। जिसमें क्षेत्र के सभी पूजा समितियों के पदाधिकारी गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न करना है।