बानसूर: बानसूर में सूने मकान से लाखों की चोरी, चोरों ने आभूषण और नकदी ले उड़े
Bansur, Alwar | May 1, 2026 बानसूर की किसान कॉलोनी में गुरुवार देर रात सूने मकान को निशाना बनाकर चोर लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चुरा ले गए। घटना के समय परिवार शादी समारोह में गया हुआ था। पीड़ित रणजीत सैनी के अनुसार वे दोपहर में भाभरू गए थे, तभी चोरों ने मैन गेट का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया।