कोरबा: कोरबा में ट्यूशन टीचर को 20 साल की सज़ा, छात्रा से छेड़छाड़ करने के मामले में 8 महीने बाद कोर्ट का फैसला
Korba, Korba | Jun 11, 2026 कोरबा में छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में ट्यूशन शिक्षक को अदालत ने कड़ी सजा सुनाई है। अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी कोर्ट ने दोषी शिक्षक को 20 वर्ष के सश्रम कारावास और अर्थदंड से दंडित किया है। मामले में करीब आठ महीने तक चली सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया गया।