रॉबर्ट्सगंज: खनन विभाग सोनभद्र में भाजपा नेता ने लगाया फर्जी परमिट और अवैध वसूली का आरोप, खनन निदेशक को दिया शिकायती पत्र
सोनभद्र के खनन विभाग पर अवैध वसूली और फर्जी परमिट के गंभीर आरोप लगे हैं। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं अधिवक्ता अनिल द्विवेदी 'गिरजाशंकर' ने खनन निदेशक को पत्र देकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है,पत्र में आरोप है कि परमिट जारी करने के नाम पर प्रति घनमीटर 200 रुपये की अवैध वसूली की जा रही है,साथ ही खनन विभाग के संविदा कंप्यूटर ऑपरेटर पर आरोप लगाया है।