बिजनौर: बिजनौर के सपा प्रतिनिधि मंडल ने जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में अखिलेश यादव से की मुलाकात
Bijnor, Bijnor | Aug 1, 2026 बिजनौर में आज शनिवार को दोपहर करीब 2:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार सपा प्रतिनिधि मंडल ने जिला अध्यक्ष हनी फैजल के नेतृत्व में लखनऊ में स्थित पार्टी मुख्यालय पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की है। इस दौरान जनपद में संगठन की मजबूती बूथ स्तर पर पार्टी के विस्तार और 2027 के चुनाव पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।