उचकागांव: प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए शिक्षकों को डीपीओ ने दी सलाह
उचकागांव प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में प्रखंड स्तरीय शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन शुक्रवार की दोपहर 12:30 बजे किया गया। जिसमें प्रधान शिक्षकों को संबोधित करते हुए सर्व शिक्षा अभियान के डीपीओ राजन कुमार ने विद्यालयों में कम संसाधन के बीच भी छात्रों को शिक्षा के प्रति आकर्षित करने और बेहतर शिक्षा देने का टिप्स बताया।