कांके: समाहरणालय में उपायुक्त की अध्यक्षता में जनगणना के तहत स्व-गणना को लेकर बैठक हुई
Kanke, Ranchi | May 9, 2026 समाहरणालय में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में जनगणना के तहत स्व-गणना को लेकर बैठक हुई। शुक्रवार की रात करीब नौ बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया गया कि बैठक में जनगणना के प्रथम चरण को दो भागों में बांटा गया है। 1 से 15 मई तक नागरिक ऑनलाइन पोर्टल के जरिए स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे, जबकि 16 मई से 14 जून तक मकान सूचीकरण और घर-घर गणना कार्य होगा।