बिछिया: ग्राम पंचायत जगन्नाथऱ में चौपाल के माध्यम से बोरी बंधान कार्यक्रम आयोजित
बिछिया विकासखंड के ग्राम पंचायत जगन्नाथऱ में 16अप्रैल, गुरुवार को सुबह 10:00 चौपाल के माध्यम से बोरी बंधान कार्यक्रम आयोजित किया गया l कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया l और सामूहिक श्रमदान के माध्यम से 55 बोरियों का बोरी बंधान कार्य पूर्ण किया l कार्यक्रम में ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता और सहयोग का अनूठा प्रदर्शन देखने को मिला l