प्रतापगढ़: बरखेड़ा में भाजपा की मंडल बैठक आयोजित, संगठन सुदृढ़ीकरण पर हुआ मंथन
भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत छोटीसादड़ी पूर्वी मंडल की मासिक बैठक ग्राम बरखेड़ा में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं निंबाहेड़ा-छोटीसादड़ी विधायक श्रीचंद कृपलानी, मंडल अध्