नावकोठी: चकमुजफ्फर में महिला से सोने के जेवर छीनकर चोर फरार, मामला थाने में दर्ज
नावकोठी थाना क्षेत्र के हसनपुर बागर पंचायत के चकमुजफ्फर में एक महिला के गले से सोने का जेवर छीन कर चोर फरार हो गया है। घटना बुधवार की सुबह की है। महिला ने इस सिलसिले में थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोर के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है ।थाना अध्यक्ष मोहम्मद फिरदौस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।