Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
image
image

उपभोक्ता शिकायत पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन भोपाल की त्वरित कार्रवाई परमार डेयरी एंड स्वीट्स का निरीक्षण,दही एवं बेसन के नमूने लिए,सुधार सूचना एवं कारण बताओ नोटिस जारी उपभोक्ता से प्राप्त खाद्य सुरक्षा संबंधी शिकायत के आधार पर अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा प्रशासन भोपाल श्री देवेंद्र कुमार वर्मा के निर्देशानुसार परमार डेयरी एंड स्वीट्स, 11 नंबर, भोपाल पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा त्वरित निरीक्षण एवं वैधानिक कार्रवाई की गई। निर्देशानुसार मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री शिवराज पावक एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती साधना सक्सेना द्वारा प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शिकायत की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए दही एवं बेसन के वैधानिक नमूने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 तथा उसके अधीन बनाए गए नियमों एवं विनियमों के अनुसार लेकर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला में विश्लेषण हेतु भेजे गए हैं। निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं के संबंध में प्रतिष्ठान के संचालक को सुधार सूचना (Improvement Notice) एवं कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस के माध्यम से निर्देशित किया गया है कि वे दो दिवस के भीतर निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों का निराकरण करते हुए अपना स्पष्टीकरण एवं अनुपालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि यदि निर्धारित अवधि में अनियमितियों का संतोषजनक सुधार नहीं किया जाता है अथवा प्रस्तुत स्पष्टीकरण स्वीकार्य नहीं पाया जाता है, तो खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 तथा उसके अधीन लागू नियमों एवं विनियमों के अनुसार खाद्य व्यवसाय अनुज्ञप्ति (Food Licence) के निलंबन अथवा निरस्तीकरण सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई सक्षम प्राधिकारी द्वारा की जाएगी। अभिहित अधिकारी श्री देवेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला से प्राप्त विश्लेषण रिपोर्ट, उपलब्ध साक्ष्यों तथा प्रतिष्ठान द्वारा प्रस्तुत स्पष्टीकरण के परीक्षण के उपरांत अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। खाद्य सुरक्षा प्रशासन, भोपाल ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता, शुद्धता अथवा सुरक्षा के संबंध में कोई शिकायत हो तो उसकी सूचना तत्काल विभाग को दें, ताकि समयबद्ध जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा सके। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #Bhopal

Bhopal, Madhya Pradesh | Jul 12, 2026

MORE NEWS

Department of Animal Husbandry, Madhya Pradesh 

"दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान" का तीसरा चरण 13 जुलाई से 

अधिकारी, कर्मचारी पशुपालकों के घर जाकर नस्ल सुधार, पशु पोषण, टीकाकरण और सेक्स सॉर्टेड सीमेन की देंगे जानकारी

  प्रदेश मे  दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है। इसी कड़ी में पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा "दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान" चलाया जा रहा है। दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान" का तीसरा चरण 13 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है। इसके अंतर्गत भोपाल के 480 ग्रामों और 15 वार्डों में 6330 पशुपालकों से 112 प्रशिक्षित सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों और मैत्री कार्यकर्ताओं द्वारा संपर्क किया जाएगा। पशुपालन एवं डेयरी विभाग के अधिकारी, कर्मचारी पशुपालकों के घर पहुंच कर नस्ल सुधार,पशु पोषण,टीकाकरण एवं सेक्स सॉर्टेड सीमेन के बारे में जानकारी देंगे।

     तीसरे चरण मे 3 से 4 पशु (गौवंश एवं भैंसवंश) रखने वाले पशुपालकों के यहा प्रशिक्षित विभागीय अमले द्वारा घर जाकर भेंट की जाएगी। नस्ल सुधार, पशु पोषण एवं पशु स्वास्थ्य विषय पर जागरुक किया जाएगा। इस चरण में प्रदेश के 5 लाख 72 हजार पशुपालकों के घर जाकर भेंट करने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर विभाग द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं।

      दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के तृतीय चरण की अवधि 6 दिन निर्धारित की गई है। आवश्यकता पड़ने पर अधिकतम 3 दिन तक और बढ़ाया जा सकेगा। अभियान के दौरान मैदानी अमले की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिसकी प्रभारी  एवं कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ अंकिता जैन हैं। 

*जनप्रतिनिधियो की रहेगी सहभागिता*

            अभियान मे  मंत्री, सांसद, विधायक सहित जनप्रतिनिधियो की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। उप संचालक, पशुपालन एवं डेयरी को जनप्रतिनिधियो से व्यक्तिगत भेंट कर उन्हें अभियान से जोड़ने को कहा गया है। साथ ही प्रत्येक अधिकारी को अपने कार्यक्षेत्र के कम से कम 5 प्रतिशत पशुपालकों तथा न्यूनतम 10 गांवों का सत्यापन एवं मूल्यांकन करना अनिवार्य होगा। 

     अभियान की निगरानी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी, जिला पशु प्रजनन कार्यक्रम अधिकारी, राज्य स्तरीय जिला नोडल अधिकारी तथा सभी पशु चिकित्सकों द्वारा की जाएगी। साथ ही जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से भी कम से कम दो गांवों का भ्रमण कर अभियान का निरीक्षण करने हेतु निवेदन किया गया है।

CM Madhya Pradesh 
Animal Welfare Board Of India 
Jansampark Madhya Pradesh 
#Bhopal

Department of Animal Husbandry, Madhya Pradesh "दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान" का तीसरा चरण 13 जुलाई से अधिकारी, कर्मचारी पशुपालकों के घर जाकर नस्ल सुधार, पशु पोषण, टीकाकरण और सेक्स सॉर्टेड सीमेन की देंगे जानकारी प्रदेश मे दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है। इसी कड़ी में पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा "दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान" चलाया जा रहा है। दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान" का तीसरा चरण 13 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है। इसके अंतर्गत भोपाल के 480 ग्रामों और 15 वार्डों में 6330 पशुपालकों से 112 प्रशिक्षित सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों और मैत्री कार्यकर्ताओं द्वारा संपर्क किया जाएगा। पशुपालन एवं डेयरी विभाग के अधिकारी, कर्मचारी पशुपालकों के घर पहुंच कर नस्ल सुधार,पशु पोषण,टीकाकरण एवं सेक्स सॉर्टेड सीमेन के बारे में जानकारी देंगे। तीसरे चरण मे 3 से 4 पशु (गौवंश एवं भैंसवंश) रखने वाले पशुपालकों के यहा प्रशिक्षित विभागीय अमले द्वारा घर जाकर भेंट की जाएगी। नस्ल सुधार, पशु पोषण एवं पशु स्वास्थ्य विषय पर जागरुक किया जाएगा। इस चरण में प्रदेश के 5 लाख 72 हजार पशुपालकों के घर जाकर भेंट करने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर विभाग द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं। दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के तृतीय चरण की अवधि 6 दिन निर्धारित की गई है। आवश्यकता पड़ने पर अधिकतम 3 दिन तक और बढ़ाया जा सकेगा। अभियान के दौरान मैदानी अमले की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिसकी प्रभारी एवं कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ अंकिता जैन हैं। *जनप्रतिनिधियो की रहेगी सहभागिता* अभियान मे मंत्री, सांसद, विधायक सहित जनप्रतिनिधियो की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। उप संचालक, पशुपालन एवं डेयरी को जनप्रतिनिधियो से व्यक्तिगत भेंट कर उन्हें अभियान से जोड़ने को कहा गया है। साथ ही प्रत्येक अधिकारी को अपने कार्यक्षेत्र के कम से कम 5 प्रतिशत पशुपालकों तथा न्यूनतम 10 गांवों का सत्यापन एवं मूल्यांकन करना अनिवार्य होगा। अभियान की निगरानी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी, जिला पशु प्रजनन कार्यक्रम अधिकारी, राज्य स्तरीय जिला नोडल अधिकारी तथा सभी पशु चिकित्सकों द्वारा की जाएगी। साथ ही जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से भी कम से कम दो गांवों का भ्रमण कर अभियान का निरीक्षण करने हेतु निवेदन किया गया है। CM Madhya Pradesh Animal Welfare Board Of India Jansampark Madhya Pradesh #Bhopal

Bhopal, Madhya Pradesh | Jul 12, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में रवींद्र भवन, भोपाल में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में रवींद्र भवन, भोपाल में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह

Bhopal, Madhya Pradesh | Jul 12, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर, इंदौर में आयोजित 'माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026' का शुभारंभ कार्यक्रम

#myyouthmypride

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर, इंदौर में आयोजित 'माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026' का शुभारंभ कार्यक्रम #myyouthmypride

Bhopal, Madhya Pradesh | Jul 11, 2026