रफीगंज: रफीगंज के खडौखर गांव में मारपीट की घटना में दोनों ओर से 12 लोग बने नामजद
रफीगंज के खडौखर गांव मे जमीनी विवाद को लेकर हुयी हिंसक झड़प मे दोनो पक्षो से एक- एक घायल हो गये। इस मामले में दोनो ओर से हुयी प्राथमिकी दर्ज। पहले पक्ष से संजीत कुमार ने अपराधियों द्वारा गोली मारकर घायल कर पांच लाख छीनने का आरोप लगाया है। सोमवार अपराह्न 4:30 में थाना अध्यक्ष ने बताया कि जमीन विवाद में मारपीट हुई है जांच पड़ताल की जा रही है।