मुझे उत्तर-पूर्वी दिल्ली के माननीय DCP साहब की ओर से प्रशंसा पत्र (Appreciation Letter) प्राप्त होना मेरे लिए बेहद गर्व और सम्मान की बात है।
इस सम्मान के लिए मैं माननीय DCP साहब एवं उत्तर-पूर्वी दिल्ली पुलिस का हृदय से धन्यवाद करता हूँ। यह प्रशंसा पत्र मेरे लिए केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि अपने कर्तव्यों को और अधिक ईमानदारी, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ निभाने की प्रेरणा है।
मैं आगे भी पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का प्रयास करता रहूँगा।
एक बार फिर माननीय DCP साहब एवं पूरी उत्तर-पूर्वी दिल्ली पुलिस टीम का तहेदिल से शुक्रिया
गुलफाम अल्वी
पत्रकार | उत्तर-पूर्वी दिल्ली