गया टाउन सीडी ब्लॉक: रिश्वत लेते गिरफ्तार बीडीओ के आवास से निगरानी टीम ने कई आपत्तिजनक दस्तावेज और सामग्री की जब्त
गया नगर प्रखंड के बीडीओ राकेश कुमार को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ निगरानी की टीम के द्वारा गिरफ्तार किया गया था।निगरानी की टीम ने देर रात बीडीओ के आवास पर छापेमारी की।छापेमारी के दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज और अन्य सामग्री बरामद की गई है।मंगलवार की रात 10 बजे तक निगरानी विभाग की ओर से बरामद सामानों की आधिकारिक सूची अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।