केकड़ी: केकड़ी शहर थाना परिसर में सुरक्षा सखियों की बैठक आयोजित, महिलाओं से संबंधित कानूनी प्रावधानों की दी गई जानकारी
Kekri, Ajmer | Mar 7, 2026 केकड़ी शहर पुलिस थाना परिसर में शनिवार को शाम 6 बजे थानाधिकारी अनिल शर्मा द्वारा सुरक्षा सखियों की बैठक ली गई।बैठक के दौरान महिलाओं से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई तथा उनके अधिकारों के बारे में अवगत कराया गया।साथ ही इन प्रावधानों के प्रचार-प्रसार एवं महिलाओं में जागरूकता बढ़ाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।