कटंगी: किसानों को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कटंगी में नहीं मिल पा रहा पर्याप्त भुगतान, किसान परेशान
समर्थन मूल्य पर धान बेचने के बाद अब किसान भुगतान नहीं मिलने की वजह से खासे परेशान हो रहे है। सोमवार को सुबह 09 बजे से भुगतान के लिए जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक कटंगी आने वाले किसानों ने शाम तक भुगतान नहीं मिलने पर अपनी व्यथा सुनाई। किसानों ने बताया कि उन्हें केवल ₹10000 का भुगतान ही किया जा रहा है।